{"_id":"5a1e33644f1c1b97678be89f","slug":"gujarat-election-two-leader-from-rajasthan-in-main-role","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के चुनावी रण में इन दो रणबांकुरों के हाथ में कांग्रेस-भाजपा की कमान, जानें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के चुनावी रण में इन दो रणबांकुरों के हाथ में कांग्रेस-भाजपा की कमान, जानें..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भले ही अपनी-अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। लेकिन दोनों पार्टियों के लिए गुजरात रण की व्यूहरचना राजस्थान के दो रणबांकुरों ने तैयार की है। जहां कांग्रेस के लिए गुजरात चुनाव के प्रमुख रणनीतिकार राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी के विश्वस्त अशोक गहलोत हैं। वहीं सत्तारुढ़ भाजपा ने पुन: जीत का परचम फहराने के लिए कमान अपने राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से भाजपा सांसद भूपेन्द्र यादव को दी है।
कांग्रेस और भाजपा आलाकमान के करीबी ये दोनों ही नेता राजस्थान से सबंध रखते हैं। जहां अशोक गहलोत सूर्य नगरी जोधपुर से आते है वहीं भूपेन्द्र यादव का ताल्लुक अजमेर है।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा आलाकमान के करीबी ये दोनों ही नेता राजस्थान से सबंध रखते हैं। जहां अशोक गहलोत सूर्य नगरी जोधपुर से आते है वहीं भूपेन्द्र यादव का ताल्लुक अजमेर है।
विज्ञापन
एक को पंजाब जीत का श्रेय, तो दूसरे को योजनाओं के लाभ जनता तक पहुंचाने का
भूपेन्द्र यादव और अशोक गहलोत
अशोक गहलोत को भाजपा लहर के बीच पंजाब में कांग्रेस की वापसी कराने का श्रेय जाता है। वहीं वर्तमान गुजरात चुनाव में मोदी और भाजपा विरोधियों को कांग्रेस खेमे में लाने के लिए भी गहलोत ने गणित तैयार की है। जबकि भूपेन्द्र यादव ने भाजपा को सत्ता में काबिज बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाए रखा है। अमित शाह के करीबी यादव ने सरकारी योजनाओं के लाभ को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जो रणनीति बनाई उससे शाह व पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसे काफी प्रभावित हैं।