फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gehlot camp mla Khiladi Lal Bairwa demanded sachin pilot to be made cm

Rajasthan Politics: विधायक बैरवा ने कहा- सचिन पायलट बनें सीएम, कांग्रेस ने गहलोत को बहुत कुछ दिया

Tue, 30 Aug 2022 11:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 11:06 AM IST
सार

राजस्थान में एक बार सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। राज्य एससी आयोग के अध्यक्ष विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा, अशोक गहलोत को अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाना चाहिए और सचिन पायलट को यदि मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो इसमें किसी को दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
gehlot camp mla Khiladi Lal Bairwa demanded sachin pilot to be made cm
विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के एससी आयोग के अध्यक्ष और विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। विधायक बैरवा बोले, सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाए जाने से किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। विधायक ने ये भी कह दिया कि अशोक गहलोत को अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाना चाहिए। 40 साल से गहलोत राजनीति में हैं, 20 साल से मुख्यमंत्री और बड़े पद पर रहे हैं। गहलोत खुद बड़े नेता हैं, उन्हें खुद ही सेकंड लाइन लीडरशिप तैयार करनी चाहिए। इसलिए गहलोत के कद के अनुसार, उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। पार्टी उन्हें सम्मान दे रही है।

विज्ञापन


बैरवा ने कहा, सचिन पायलट जब मानेसर गए थे तो पार्टी उनसे पूरे वादे कर वापस लाई और उनकी जो समस्याएं थीं वह भी खत्म हो गईं। अब राजस्थान में जो स्थिति चल रही है, उसमें निश्चित रूप से सचिन पायलट को अगर मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो इसमें दिक्कत क्या है? बैरवा ने कहा, आज राजस्थान का युवा और सचिन पायलट की जाति के 100 फीसदी लोग उनके साथ खड़े हैं, जिस तरह से सोशल मीडिया या आम लोगों की जो भावना सामने आ रही हैं, उसके अनुरूप ही हमें काम करना चाहिए।
विज्ञापन


बैरवा ने कहा, उदयपुर में जो चिंतन शिविर हुआ था, उसमें सोनिया गांधी ने बड़े रूखे स्वर में कहा था कि पार्टी ने आप लोगों को बहुत कुछ दिया है और अब आपकी बारी है पार्टी को कुछ लौटने की। बीजेपी जिस तरह से गांधी परिवार के खिलाफ माहौल बना रही है। ऐसे में गांधी परिवार जो कि किसी गैर गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहता है तो उनके फैसले का सम्मान होना चाहिए। हर नेता को इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए कि जो फैसला आलाकमान लेगा, वह उसे मंजूर होगा। बैरवा ने कहा, राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव होना चाहिए, लेकिन यह आलाकमान तय करता है। इस पर सब लोगों को बैठ कर चर्चा भी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

gehlot camp mla Khiladi Lal Bairwa demanded sachin pilot to be made cm
सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विधायक बैरवा ने कहा, राजस्थान अब नए स्वरूप में आना चाहिए। पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहने के साथ ही बैरवा ने कहा कि हमारे जो बड़े नेता हैं, चाहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हों या दिल्ली के वरिष्ठ नेता, उन्हें इस बात पर गंभीरता से चर्चा करना चाहिए और शायद वह कर भी रहे होंगे। क्योंकि गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव हमारे सामने हैं और हम इन चुनाव में कैसे बेहतर कर सकें इस पर मंथन होना चाहिए।

उन्होंने कहा, राजस्थान में जो विभिन्न जातियों के बड़े नेता हैं चाहे वह शेड्यूल कास्ट हों, गुर्जर हों, मीणा हों, जाट हों, ब्राह्मण हो या राजपूत हों। सब जातियों के एक-एक नेता को कांग्रेस को फ्रंट लाइन में तैयार करना होगा। इन जातियों से डिप्टी सीएम और कमेटियों के मेंबर बनाने होंगे, अगर इस फार्मूले पर वर्किंग होगी तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार साल 2023 में रिपीट करने से कोई नहीं रोक सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed