फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gang rape with women in Jaipur victim admitted in hospital in critical condition

Rajasthan: जयपुर में गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Dec 2022 10:37 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Dec 2022 10:37 AM IST
सार

महिला सुबह पांच बजे खेत में शौच करने गई थी। तभी दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गला दबाकर दरिंदगी की। महिला को अधिक रक्तस्राव होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
Gang rape with women in Jaipur victim admitted in hospital in critical condition
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक महिला खेत में शौच के लिए गई थी, तभी दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दरिंदगी की।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वारदात मुहाना थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई। 55 साल की एक महिला मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खुले में शौच गई थी। तभी वहां घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने महिला का गला दबा दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों दरिंदे भाग गए।
विज्ञापन


महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। वारदात के बाद महिला को लगातार रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने सुबह करीब दस बजे गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, तब पुलिस को वारदात का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया लेकिन दरिंदों का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार शाम को एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed