{"_id":"61890c0efdf0de113247a407","slug":"gang-rape-in-car-friend-cheated-and-handed-over-to-her-friends-sensational-incident-between-jaipur-to-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में सामूहिक दुष्कर्म: सहेली ने धोखा देकर अपने दोस्तों के हवाले किया, जयपुर से दौसा के बीच हुई सनसनीखेज वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में सामूहिक दुष्कर्म: सहेली ने धोखा देकर अपने दोस्तों के हवाले किया, जयपुर से दौसा के बीच हुई सनसनीखेज वारदात
Mon, 08 Nov 2021 05:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:07 PM IST
सार
सामूहिक दुष्कर्म की यह सनसनीखेज वारदात छह नवंबर को जयपुर से दौसा के बीच हुई। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में पीड़िता को दौसा में छोड़ दिया। वहां उसे एक बस चालक ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजस्थान में एक महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता तीन दिन पहले गुरुग्राम हरियाणा से जयपुर में सहेली के यहां आई थी। यहां उसे सहेली ने ही अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। यहां तक की सहेली के सामने भी कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की यह सनसनीखेज वारदात छह नवंबर को जयपुर से दौसा के बीच हुई। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में पीड़िता को दौसा में छोड़ दिया। वहां उसे एक बस चालक ने देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सात नवंबर को दौसा के महिला पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पांच नवंबर को सहेली से मिलने आई थी
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय पीड़िता पांच नवंबर को सहेली से मिलने गुरुग्राम से जयपुर आई थी। जयपुर पहुंचने के बाद उसने सहेली को फोन किया। इसके बाद सहेली का दोस्त बाइक से उसे लेने आया और उसने युवती को उसकी सहेली के घर छोड़ दिया। पांच नवंबर से छह नवंबर तक वह अपनी सहेली के साथ ही रही। इसके बाद उसने सहेली से वापस गुरुग्राम जाने की मंशा जताई। इस पर पहले तो सहेली ने उसे जाने के लिए मना किया, लेकिन जिद करने पर वह उसे वापस भेजने को तैयार हो गई।
विज्ञापन
बस स्टैंड छोड़ने के बहाने कार में बैठाया
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली ने उसे बस स्टैंड तक छोड़ने के नाम पर एक कार में बैठा दिया। कार में सहेली का दोस्त और दो अन्य युवक पहले से सवार थे। आरोपी उसे बस स्टैंड ले जाने की बजाय कहीं ओर ले जाने लगे। युवती ने कार में विरोध किया फिर भी उसे कार से उतरने नहीं दिया। उसे धमकाते हुए चुपचाप बैठे रहने को कहा। कुछ दूरी पर एक और युवक कार में सवार हुआ। फिर वे कार को दौसा की तरफ ले गए।
दौसा से पहले सहेली कार से उतरी
पीड़िता ने बताया कि सहेली के सामने आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दौसा पहुंचने से कुछ ही देर पहले सहेली कार से उतर गई। इसके बाद कार में सवार चारों युवकों ने शराब पी और पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दौसा से पहले में भी एक सूनसान जगह गैंग रेप किया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
बायपास पर बस चालक ने बेहोश देखा
जैसे तैसे पीड़िता बिजौरी बायपास तक पहुंची। वहां पहुंचने पर वह बेहोश हो चुकी थी। तभी एक बस चालक ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस जयपुर से दौसा तक के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों व युवती के मोबाइल के आधार पर उसकी सहेली की तलाश कर रही है।