फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fraud with more than ten thousand people in rajasthan

एक साथ ठगे गए 11000 लोग, लगा दिया 80 लाख का चूना, जानिए कहां?

Thu, 26 Oct 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
fraud with more than ten thousand people in rajasthan
आरोपी।

नौकरी के नाम पर ठगी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर में पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों पर आरोप है कि उन्होंने एग्रीकल्चर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 11000 लोगों से 80 लाख रुपए ठग लिए हैं।

विज्ञापन



दरअसल इंदौर की एग्रीकल्चर एण्ड एनीमल हैजबेंडरी कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारी मनीष पांचाल, समीर दीक्षित व दीपक वर्मा को जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने सेंट्रल गर्वमेंट व कृषि विभाग का लोगो लगे दस्तावेज से पीड़ितों को भ्रमित किया।
विज्ञापन


इन लोगों ने अपनी कंपनी की वेबसाइट पर कुछ दिन पूर्व स्टेट हैड, एरिया  मैनेजर सहित कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। यह वैकेंसी राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी व बिहार के लिए थी। इन वैकेंसी के लिए राजस्थान से करीब 11000 लोगों ने आवेदन किया। जिसका आवेदन शुल्क 700 रुपए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्त से बाहर

fraud with more than ten thousand people in rajasthan
फाइल फोटो।
इसके बाद इन लोगों ने कोटा में लोगों का इंटरव्यू लिया फिर बुधवार को ये आरोपी जयपुर आए। लेकिन इसी बीच इन पदों के लिए आवदेन करने वाले एक व्यक्ति को इन पर शक हुआ तो उसने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

इसके बाद क्राइम ब्रांच के लोग भी इनसे आवेदक बनकर मिले। जयपुर के नीलम होटल में हो रहे इंटरव्यू 29 अक्टूबर तक होने थे। लेकिन क्राइम ब्रांच ने इंटरव्यू ले रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लैपटॉप, आईडी कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद किए है। जबकि गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed