फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former Rajasthan chief minister Vasundhara Raje urges government to postpone RAS Mains exam

आग्रह: वसुंधरा राजे ने राजस्थान सरकार से आरएएस मेंस परीक्षा स्थगित करने को कहा

Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
सार

वसुंधरा राजे ने कहा कि मैंने राज्य सरकार से आरएएस परीक्षा की तारीख पर पुनर्विचार करने को कहा था। आज मैं फिर दोहरा रही हूं कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि मामला बच्चों के भविष्य से जुड़ा है।

विज्ञापन
Former Rajasthan chief minister Vasundhara Raje urges government to postpone RAS Mains exam
वसुंधरा राजे - फोटो : twitter.com/VasundharaBJP

विस्तार

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को एक बार फिर राज्य सरकार से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की मेंस परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम बदल दिया गया है और उम्मीदवारों को अध्ययन के लिए कुछ और समय मिलना जरूरी है।

विज्ञापन


राजे ने एक बयान में कहा कि युवा आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग जायज है। पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण उम्मीदवारों को अध्ययन के लिए कुछ और समय मिलना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने राज्य सरकार से आरएएस परीक्षा की तारीख पर पुनर्विचार करने को कहा था। आज मैं फिर दोहरा रही हूं कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि मामला बच्चों के भविष्य से जुड़ा है और उसे परीक्षा की तारीख बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया है कि आरएएस मुख्य परीक्षा का सिलेबस साजिश के तहत बदला गया है। उन्होंने कहा कि यह रीट पेपर लीक मामले से भी बड़ा घोटाला साबित होगा। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लोगों के एक निश्चित समूह को लाभ पहुंचाने के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed