फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former President of Tanzania, who arrived in Rajasthan, the well known healthcare facilities here

राजस्थान पहुंचे तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति, यहां जानीं स्वास्थ्य सेवाओं-योजनाओं की खूबियां

Mon, 28 Aug 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 28 Aug 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Former President of Tanzania, who arrived in Rajasthan, the well known healthcare facilities here
पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत करते चिकित्सामंत्री - फोटो : Amar Ujala
तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति जकाया म्रिसो किकाविते के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजस्थान दौरे पर है। आज यह दल  जयपुर पहुंचा और राजस्थान में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।  
विज्ञापन


इस दौरान इस दल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ से मुलाकात की। पूर्व राष्ट्रपति जकाया म्रिसो किकाविते ने राजस्थान में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की एवं कहा कि इन्हें तंजानिया में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

 
चिकित्सा मंत्री सराफ ने स्वास्थ्य भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में बताया कि प्रदेश में नवजात शिशु के जन्म के समय देखभाल एवं गर्भवतियों को गुणवत्तापूर्ण जांच, परामर्श एवं प्रसव सेवायें इत्यादि कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति जकाया ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, संस्थागत प्रसव व सम्पूर्ण टीकाकरण में अर्जित उपलब्धियों सहित लाभार्थी तक सीधा भुगतान की प्रक्रिया में उत्सुकता से जानकारी ली। उन्होंने राजस्थान में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिये किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। 


स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने प्रदेश में संचालित विभिन्न अभिनव स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में 48 हजार आशा सहयोगिनियों को चरणबद्ध रूप से ब्लाक स्तर तक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed