फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fly in a bottle of Baby oil, then it happened

बेबी ऑयल की बोतल में मिली मरी मक्खी, फिर हुआ ये

Thu, 26 Oct 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
fly in a bottle of Baby oil, then it happened
डेमो इमेज
राजस्थान के राज्य उपभोक्ता आयोग ने जॉनसन एंड जॉनसन बेबी ऑयल की बोतल में मरी हुई मक्खी मिलने को सेवा दोष माना है। आयोग ने जॉनसन एंड जॉनसन पर 62 हजार रुपए का हर्जाना लगाते हुए कंपनी को कहा है कि वह बेबी ऑयल की कीमत भी परिवादी को लौटाए। अदालत ने यह आदेश अजयकुमार कुमावत की अपील को स्वीकार करते हुए दिए।
विज्ञापन


अपील में कहा गया कि परिवादी ने 5 अक्टूबर 2009 को अपने बच्चे की मालिश के लिए जॉनसन एंड जॉनसन बेबी ऑयल की बोतल खरीदी थी। जब 20 अक्टूबर 2009 को परिवादी ने अपने दो माह के बच्चे के शरीर पर ऑयल लगाया तो उसके एजर्ली हो गई। ऑयल की बोतल देखने पर उसमें मरी हुई मक्खी मिली। इस पर परिवादी ने जिला उपभोक्ता मंच में परिवाद पेश किया। जिसके विरोध में कंपनी की ओर से कहा गया कि बोतल सील पैक नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि बोतल में बाद में मक्खी डाली गई हो। इसलिए परिवाद खारिज किया जाए। परिवाद पर सुनवाई करते हुए मंच ने 29 अगस्त 2016 को खारिज कर दिया। इस आदेश के खिलाफ आयोग में अपील की गई। आयोग ने उपभोक्ता मंच के आदेश को रद्द करते हुए कहा कि बोतल का छेद बहुत छोटा है। इसलिए बाद में मक्खी का गिरना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed