{"_id":"596719014f1c1b19288b4c63","slug":"fire-broke-out-in-a-roadways-bus-in-jodhpur-no-casualty-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई यात्रियों से भरी बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई यात्रियों से भरी बस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
जलती हुई रोडवेज की बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह एक रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद बस में अफरा—तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि लोग जान बचाने के लिए बस से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र के कनोडिया गांव के निकट एक रोडवेज की बस आज देखते ही देखते बस पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हो गई। इससे बस में बैठे लोगों ने दरवाजे और खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। उधर, बस को धूं—धूं करती जलते देख मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दमकल को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल पहुंची तब तक पूरी बस कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस फलौदी से अहमदाबाद के लिए जा रही थी। इस दरम्यान देचू थाना क्षेत्र के कनोडिया गांव की सरहद के समीप अचानक बस में आग लग गई। आग लगने का कारण प्रथमदृष्टया इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।