फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   final good bye for lalit modi from rajasthan cricket

मोदी की क्रिकेट से विदाई, लौटेंगें राजस्थान क्रिकेट के अच्छे दिन

Wed, 16 Aug 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
final good bye for lalit modi from rajasthan cricket
फाइल फोटो।

भारतीय क्रिकेट का आधुनिकीकरण करने वाले शख्स ललित मोदी की अब भारत के क्रिकेट जगत से विदाई तय हो गई है।

विज्ञापन


राजस्थान के नागौर के जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। जिसे आज हो रही नागौर क्रिकेट एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी में मंजूरी मिल गई।

इसके बाद मोदी का राजस्थान क्रिकेट में सीधे तौर पर दखल समाप्त हो हो गया है। ललित मोदी के कारण ही राजस्थान में बीते तीन वर्ष से क्रिकेट पूरी तरह ठप्प हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई का बैन झेल रहे राजस्थान क्रिकेट ऐसोसिएशन ने मोदी के इस्तीफे के बाद राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने शर्त लगाई थी कि जब तक मोदी प्रत्यक्ष रुप से राजस्थान क्रिकेट ऐसोसिएशन के साथ जुड़े रहेंगे आरसीए पर बैन जारी रहेगा।

लौटेंगें अच्छे दिन

final good bye for lalit modi from rajasthan cricket
फाइल फोटो।

लेकिन अब जल्द ही आरसीए के अच्छे दिन लौट सकते है। आरसीए के पदाधिकारियों ​के अनुसार आने वाले करीब एक सप्ताह के भीतर जो कोर्ट केस बीसीसीआई पर किए गए है उन्हें भी वापस ले लिया जाएगा।


जिसके बाद आरसीए से बैन हटना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए आरसीए के चुनाव में ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्हें सीपी जोशी ने मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed