फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Female yoga teacher cut boyfriend private part in Jaipur they became friend on Social Media

राजस्थान: महिला योग टीचर ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, अश्लील हरकत के बाद भागी, बाद में पहुंचाया अस्पताल

Sat, 20 Nov 2021 05:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 20 Nov 2021 05:40 AM IST
सार

मामला सामने आने के बाद भांकरोटा पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा क्यों किया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Female yoga teacher cut boyfriend private part in Jaipur they became friend on Social Media
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक योग शिक्षिका ने गंभीर घटना को अंजाम दिया। शिक्षिका ने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। घटना के दौरान युवक बेहोशी की हालत में था।

विज्ञापन


जब युवक को होश आया तो बिस्तर खून से लथपथ था। लड़की उसे छोड़कर भाग गई थी। जब फोन किया तो सॉरी बोली और दोबारा घर आकर उसे अस्पताल पहुंचाया। उसे गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल ले गई। जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मामला सामने आने के बाद भांकरोटा पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा क्यों किया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पीड़ित युवक दो दिन अस्पताल में भर्ती रहा, सर्जरी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। युवक को खाने में कोई ऐसी चीज दी गई थी, जिससे वह बेहोश हो गया। गर्लफ्रेंड की इस हरकत से वह नपुंसक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार 28 साल का युवक और 35 साल की युवती दोनों ही योग शिक्षक हैं। पीड़ित मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है, लेकिन पिछले तीन साल से वह जयपुर में ही योग पर स्टडी और ट्रेनिंग ले रहा है। पीड़ित युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती रीमा नाम की युवती से हुई थी। दोनों एक ही पेशे से जुड़े थे तो दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। फिर एक-दूसरे से मिलने भी लगे। यहां तक घर पर आना-जाना भी शुरू हो गया।

 

पीड़ित ने बताया कि वह 16 नवंबर को योग क्लास लेकर घर लौट रहा था। तभी युवती का फोन आया और उसने दूध और सब्जी मंगवाई। सामान लेकर शाम को वह अपनी दोस्त के यहां पहुंचा। दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद युवक अपने घर आने लगा, तब युवती ने भी उसके साथ घर चलने की बात कही। दोनों युवक के घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसे चक्कर आने लगा और घबराहट होने लगी। रात को जब उसकी आंख खुली को बिस्तर पर खून फैला था।
 

होश आया तो प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला
लड़के ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह बेहोश हो गया। रात करीब दो बजे होश आया तो कपड़े फटे हुए नजर आए। फर्श और बिस्तर पर काफी खून बिखरा हुआ था। उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है। कमरे में युवती भी नजर नहीं आई। वह दर्द से चिल्लाने लगा।


 

फोन पर रोते हुए बोली- सॉरी
युवक ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद उसने युवती को फोन किया तो वह रोते हुए सॉरी बोली। युवक ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा। कुछ देर में युवती उसके घर पहुंची और एक निजी अस्पताल ले गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवक ने भांकरोटा थाने में केस दर्ज कराया। रिपोर्ट में युवक ने आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम करने का प्रयास किया गया। विफल होने पर प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिलहाल पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed