{"_id":"593f93301126f4c70b8b529f","slug":"female-advocate-died-after-she-was-unconsciously-felt-on-the-floor-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में बेहोश हुई महिला वकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में बेहोश हुई महिला वकील की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सोमवार शाम को एक महिला वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार महिला वकील नीता शर्मा अदालत परिसर में गश खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई साथी वकील उसे पास ही एमबी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
मृत्यु से पहले नीता के नाखून नीले रंग के हो गए। इस कारण पुलिस को शक है कि या तो उसने जहर पिया या फिर वह जहरखुरानी की शिकार हो गई। विसरा का नमूना लेने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। नीता शर्मा करीब 8 वर्षों से वकालत कर रही थी। वह विवाहित नहीं थी। उसके पिता दिलीप शर्मा की रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।