{"_id":"59323ea94f1c1bac0dbdd22d","slug":"fbi-expert-give-statement-in-court-in-case-of-bhanwari-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंवरी हत्याकांड: एफबीआई की एक्सपर्ट गवाही देने आएंगी भारत, आखिरी दौर में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवरी हत्याकांड: एफबीआई की एक्सपर्ट गवाही देने आएंगी भारत, आखिरी दौर में केस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
जोधपुर के भंवरी देवी हत्याकांड में गवाही देने के लिए अमेरिका की फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन की डीएनए एक्सपर्ट भारत आएंगी। जानकारी के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई की एक्सपर्ट अंबर डी कार 22 जून को भारत आएंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छह साल पुराने भंवरी देवी हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने दावा किया था कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर से जो जली हड्डीयां बरामद हुई थी वह भंवरी देवी की है। लेकिन सीएफएसएल इन हड्डीयों से डीएनए निकालने में नाकाम रही थी। इसलिए सैंपल अमेरिका एफबीआई को भेजे गए थे। एक्सपर्ट कोर्ट को यह जानकारी देंगी की हड्डीयां भंवरी देवी की ही थी। क्योंकि यह नतीजा अंबर डी कार ने डीएनए जांच से जुटाया है।
विज्ञापन
अंबर डी कार एफबीआई की डीएनए एक्सपर्ट और दुनियाभर में जिन केसों की जांच एफबीआई कर रही है, वहां अंबर डी कार एक्सपर्ट विटनेस के तौर पर मौजूद रहती है। माना जा रहा है कि 22 जून को सुनवाई के दौरान अंबर डी कार आरोपी महिपाल मदेहरणा और मलखान के सिंह के वकीलों के सवालों के जवाब भी देंगी।
विज्ञापन
केस की मुख्य साजिशकर्ता इंद्रा बिश्नोई के शुक्रवार को गिरफ्त में आने के बाद भंवरी देवी हत्याकांड फिर से सुर्खियों में है। हालांकि सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केस अब आखिरी दौर में है। इसलिए इंद्रा की गिरफ्तारी केस पर ज्यादा असर नहीं डालेगी। वहीं अंबर-डी-कार की जानकारी के बाद केस में जल्द ही फैसला आ जाएगा।