{"_id":"5944a01b4f1c1b32048b46ad","slug":"farmer-protest-still-going-on-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दी सीएम के घेराव की चेतावनी, तीसरे दिन भी जारी है पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दी सीएम के घेराव की चेतावनी, तीसरे दिन भी जारी है पड़ाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण माफी की मांग को लेकर राजस्थान के सात संभागों पर किसान महापड़ाव शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। अब किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो वे सीएम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
जयपुर के महापड़ाव में किसानों की संख्या घटी है, लेकिन उदयपुर व जोधपुर में किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में किसानों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लगातार किसाना आंदोलन को लेकर लगातार फीडबैक ले रही है। दस से अधिक मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने आगे भी रास्ता जाम करने सहित प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आंदोलन उग्र नही हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। सभी किसान नेताओं पर निगाह रखी जा रही है। हालांकि अभी तक राज्य सरकार ने किसान नेताओं को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है।
विज्ञापन
इससे भी किसानों में नाराजगी दिख रही है। वहीं विपक्षी कांग्रेस के नेता आंदोलन के बहाने सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे है। शुक्रवार को पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कोटा में मृतक किसान के घर जाकर परिजनों को ढाढस बंधाया।