{"_id":"5a0813b24f1c1b60678baa84","slug":"education-department-suggestion-to-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग बोला: महिलाएं पीसे चक्की, लगाएं झाड़ू-पोंछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग बोला: महिलाएं पीसे चक्की, लगाएं झाड़ू-पोंछा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में जहां महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिला हुआ है वहीं शिक्षा विभाग अभी भी महिलाओं से चक्की पिसवाना चाहता है। साथ ही झाड़ू-पोंछा भी उनकी सेहत के लिए अच्छा बता रहा है।
यहां बात कर रहे हैं राजस्थान के शिक्षा विभाग की। दरअसल इस तरह की बातें शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका 'शिविरा' में लिखीं गई हैं। विशेषकर स्कूल के टीचर्स के लिए फोकस रहने वाली इस पत्रिका में शिक्षा और व्यक्तित्व से जुड़ी बातें प्रकाशित होती हैं, लेकिन इस नवम्बर माह के अंक में इसमें महिलाओं के स्वस्थ रहने सरल उपाय भी बताए गए हैं। जैसे ही इन उपायों पर लोगों की नजर पड़ी तो विवाद खड़ा हो गया है। इसका कारण इसमें महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए झाड़ू-पोंछा करने और चक्की चलाने की बातें लिखी गई हैं।

फिर अधिकारियों ने दी ये सफाई
ये सब लिखा है लेख में
जिसके बाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये केवल सुझावात्मक लेख हैं। इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। सामान्य बातें हैं। जो रोजमर्रा के जीवन में घटित होती हैं।
राजस्थान के शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका'शिविरा' का नवंबर माह का अंक प्रकाशित हुआ है। इसमें 'स्वस्थ रहने के सरल उपाय' शीर्षक के साथ एक लेख भी प्रकाशित है। इसमें महिलाओं को स्वस्थ रहने के कई उपाय बताए गए हैं। जिनमें सुबह-सुबह टहलना, दौड़ना, खेलकूद करना, महिलाओं द्वारा चक्की पीसना, रस्सी कूदना, पानी भरना, झाड़ू-पोंछा लगाना भी शामिल किए गए हैं।