फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   drama at railway track by a couple, police reached

रेलवे ट्रैक पर ड्रामा : लड़की बोली, मैं क्यों मरूंगी मरने तो ये जा रहा था

Sun, 15 Oct 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
drama at railway track by a couple, police reached
डेमो इमेज
एक लड़का और लड़की आपस में रेलवे ट्रैक पर ही खड़े होकर झगड़ रहे थे। जब पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछा तो लड़की बोली, मैं क्यों मरूंगी मरने तो ये जा रहा था।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के जयपुर के पास स्थित दौसा रेलवे ट्रैक की है। यहां स्थित जड़ाव रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक लड़का और लड़की आपस में झगड़ रहे थे। तभी वहां गेटमैन की नजर उन पर पड़ी। वह तुरंत उन दोनों के पास गया और पूछा कि तुम लोग यहां क्या कर रहे हो। इस पर उसे कोई सही जवाब नहीं मिला। ये देख गेटमैन ने शोर-शराबा करके वहां आसपास मौजूद लोगों भी बुला लिया। लोगों को वहां मौके पर आते देख लड़का वहां से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ये हुआ खुलासा

drama at railway track by a couple, police reached
डेमो इमेज
लोग लड़के और लड़की को गेटमैन के केबिन में ले आए और पुलिस को सूचना दी। यहां भी दोनों आपस में झगड़ते रहे। लड़की बोली तू क्यों मरने जा रहा था? इस पर लड़का बोला कि, मैं नहीं मरने तो ये जा रही थी। तभी लड़की बोली, मैं क्यों मरूंगी मरने तो ये जा रहा था।

ऐसे ही दोनों का झगड़ा जारी रहा। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 22 वर्षीय लड़की का नाम नसीबा और लड़के का नाम राहुल है। ये दोनों ही मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं। हालांकि दोनों ने यह नहीं बताया कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। जीआरपी पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed