फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   double murder in udaipur

पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए मां—बाप और बहन को मारा!

Sun, 09 Apr 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
double murder in udaipur
उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में पिता और बहन की हत्या की घटना के बाद रविवार को घायल मां ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपित अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि यह हत्या उसने अपनी पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए की है।
विज्ञापन


फलासिया थाना पुलिस के अनुसार निचली सिगरी गांव में रहने वाले जगदीश ने अपने पिता लखमाराम बरांडा और तीस वर्षीय बहन कमला की लठ मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मां सनकी देवी को भी घायल कर दिया था, जिसने उदयपुर के अस्पताल में रविवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वारदात के बाद से ही आरोपित जगदीश मौके से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी है। बताया जा रहा है जगदीश की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी की हत्या उसके पिता लाखाराम ने दूसरे बेटे राजमल के साथ मिलकर की थी। लाखाराम जमानत पर रिहा होकर घर लौटा था। जगदीश पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed