{"_id":"58e8f7b54f1c1b82575b75b8","slug":"double-murder-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए मां—बाप और बहन को मारा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए मां—बाप और बहन को मारा!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में पिता और बहन की हत्या की घटना के बाद रविवार को घायल मां ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपित अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि यह हत्या उसने अपनी पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए की है।
फलासिया थाना पुलिस के अनुसार निचली सिगरी गांव में रहने वाले जगदीश ने अपने पिता लखमाराम बरांडा और तीस वर्षीय बहन कमला की लठ मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मां सनकी देवी को भी घायल कर दिया था, जिसने उदयपुर के अस्पताल में रविवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वारदात के बाद से ही आरोपित जगदीश मौके से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी है। बताया जा रहा है जगदीश की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी की हत्या उसके पिता लाखाराम ने दूसरे बेटे राजमल के साथ मिलकर की थी। लाखाराम जमानत पर रिहा होकर घर लौटा था। जगदीश पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था।