फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   digvijay singh in kota

दिग्विजय बोले, भाजपा सरकारों ने किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया

Tue, 13 Jun 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh in kota
दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह मंगलवार को कोटा पहुंचे। राजीव गांधी इन्टरलेक्चुअल फोरम की ओर से इंदिरा गाधी शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने शिरकत की।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में आज भी इंदिरा गांधी को याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों और अनुसूचित जातियों के लिए जो योजनाए शुरू की थी उसका लाभ आज भी उन्हें मिल रहा है। दिग्विजय सिंह ने केन्द्र और राज्यों की बीजेपी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आन्दोलन को सरकारों की विफलता बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में जो किसानों से वादा किया था उसको नहीं निभाया।
विज्ञापन


यही वजह है कि किसानों को उपज का उचित दाम नहीं मिल रहे और किसान आन्देालन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों से भी सोशल मीडिया से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सही दिशा के लिए किया जाए। संगोष्ठी में पूर्व मंत्री भरत सिंह, रामगोपाल बैरवा, पीसीसी महासचिव पकंज मेहता सहित कई कांग्रेस नेता और फोरम से जुड़े युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed