{"_id":"5a041eee4f1c1b8d698ba528","slug":"digital-campaign-launched-against-padmavati-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' की राह में डिजिटल कैम्पेन का रोड़ा, एफबी पर मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' की राह में डिजिटल कैम्पेन का रोड़ा, एफबी पर मचा घमासान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' का विरोध हो रहा है। राजस्थान के राजपूत समाज और उससे जुड़े लोगों ने अब नई तरह का विरोध अभियान शुरू किया है।
'पद्मावती' के कथानक को लेकर राजपूत समाज का विरोध जारी है। राजपूत समाज के साथ ही कई राजघरानों ने ही विरोध जताया है। अब फेसबुक पर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने को लेकर डिजिटल अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत फेसबुक के प्रोफाइल पर 'मैं विरोध करता हूं' अभियान शुरू किया गया है। लोग अपने फेसबुक की प्रोफाइल फोटो पर मैं विरोध करता हूं लगा रहे हैं।

जमकर हो चुका है विरोध
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'पद्मावती' में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही है। अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह और राजा रतन सिंह की भूमिका शाहिद कपूर निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म पदमावती की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने जमकर हंगामा किया था। जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी जिसके दौरान राजपूत संगठनों ने फिल्म के सेट पर काफी तोड़फोड़ की थी और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई थी।