फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dholpur by election result 2017 will be crucial for cm vasundhara raje

धौलपुर उपचुनाव: भाजपा की बयार में बही कांग्रेस, 38673 से जीतीं शोभा

Thu, 13 Apr 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Dholpur by election result 2017 will be crucial for cm vasundhara raje
​अंतिम परिणाम।
देश की 10 विधानसभा उपचुनाव के बृहस्पतिवार को आए नतीजे में भाजपा की देशव्यापी जीत की लहर देखने को मिली। राजस्थान के धौलपुर में भी जीत का कमल खिलने से कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


धौलपुर में भाजपा की शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता बनवारी लाल शर्मा को 38673  मतों से शिकस्त दी। जहां कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा कुल 52875 मत प्राप्त हुए। वहीं विजेता प्रत्याशी भाजपा की शोभारानी को मिलने वाले वोटों की संख्या 91548 रहीं। कुशवाह को मिलने वाले मतों का प्रतिशत 62.15 रहा है। धौलपुर उपचुनाव में 15 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें 13 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। जबकि नोटा के मतों की संख्या 952 रही। 
विज्ञापन


राजे ने कहा ऐतिहासिक है जीत

पांव में मोच के कारण कई दिनों से धौलपुर में ही डटी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रत्याशी के जीत की घोषणा होते ही राजविलास से बाहर आ गई। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक लोगों का अभिवादन व बधाईयां स्वीकार की। राजे ने धौलपुर में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवादा भी दिया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने धौलपुर से लेकर जयपुर तक जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां धौलपुर में जीत के जश्न की अगुवा स्वयं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रहीं। वहीं जयपुर में इसकी कमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने संभाले रखी। जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी। 

प्रदेश सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने धौलपुर उपचुनाव पर भाजपा आलाकमान की भी निगाहें थी। राजे व भाजपा ने इस चुनाव को बड़े अंतर से जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रखी थी। सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्र स्वयं राजे की अगुवाई में दस दिन से अधिक धौलपुर में डेरा डाले रहे थे। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर में रोड शो भी किया था।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा प्रत्याशी बी.एल. कुशवाह जीते थे, लेकिन हत्या के मामले में वे इस समय जेल काट रहे हैं। इस कारण कुशवाह की विधायकी चली गई। इधर, चुनाव से पहले भाजपा ने उनकी पत्नी शोभा रानी कुशवाह को भाजपा में शामिल किया और टिकट दे दी।

धौलपुर हमेशा रहा है चुनौती

धौलपुर के पूर्व राजघराने की बहु हैं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। प्रदेश भाजपा और स्वयं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए धौलपुर की विधानसभा सीट हमेशा ही चुनौती रही है। राजे स्वयं यहां से चुनाव हार चुकी हैं। उन्हें मात देने वाले कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा इस चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी है, जो इस उपचुनाव में हार चुके हैं।


कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा अभी तक धौलपुर विधानसभा सीट से दस विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि भाजपा को यहां से प्रत्याशी चयन करने में चुनौती का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed