फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Demand to shut down internet for four days in Rajasthan

शिक्षक भर्ती परीक्षा: पेपर लीक रोकने को राजस्थान में चार दिन इंटरनेट बंद करने की मांग, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Sat, 25 Feb 2023 08:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Feb 2023 08:57 AM IST
सार

राजस्थान के 11 जिलों में होने वाली शिक्षक भर्ती को लेकर चार दिन इंटरनेट बंद करने की मांग उठाई जा रही है। राजस्थान में लगातार हो रहे पेपर लीक और नकल को रोकने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र।
 

विज्ञापन
Demand to shut down internet for four days in Rajasthan
भर्ती परीक्षा - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में 48,000 पदों के लिए 25, 26, 27 फरवरी और एक मार्च को शिक्षक भर्ती परीक्षा होने जा रही है। परीक्षा प्रदेश के 11 जिलों में होगी। परीक्षा में नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शुक्रवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इन चार दिन में इंटरनेट बंद करने की मांग की गई है। इसके बाद गृह विभाग ने सभी संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर नियम अनुसार कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में 11 जिलों में शनिवार सुबह छह से शाम छह बजे तक इंटरनेट बंदी की जा सकती है।

विज्ञापन


11 जिलों में 25 फरवरी से एक मार्च तक नौ पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नौ लाख 64 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस दौरान 25 फरवरी को पहली पारी में लेवल वन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके 25 फरवरी को ही दूसरी पारी से एक मार्च तक लेवल दो के सब्जेक्ट के अनुसार भर्ती परीक्षा होगी, जिसके लिए 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निर्धारित ड्रेस कोड में डेढ़ घंटे पहले पहुंचने पर ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती की समय सारणी 

  • प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का विज्ञान और गणित का पेपर 25 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर 26 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) की परीक्षा का हिन्दी पेपर 26 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का संस्कृत का पेपर 27 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) की परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर 27 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का उर्दू भाषा पेपर 28 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) की परीक्षा का पंजाबी भाषा का पेपर 28 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) की परीक्षा का सिंधी भाषा का 1 मार्च को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  1. प्राइमरी स्कूल टीचर - 21,000 पद
  2. टीचर लेवल - 2 (हिंदी) - 3176 पद
  3. टीचर लेवल - 2 (पंजाबी) - 272 पद
  4. टीचर लेवल - 2 (संस्कृत) - 1808 पद
  5. टीचर लेवल - 2 (उर्दू) - 806 पद
  6. टीचर लेवल - 2 (सोशल स्टडीज) - 4172 पद
  7. टीचर लेवल - 2 (सिंधी) - 9 पद
  8. टीचर लेवल - 2 (अंग्रेजी) - 8782 पद
  9. टीचर लेवल - 2 (साइंस/मैथ्स) - 7435 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed