फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   decision of supreme court can be relief for teenage girl here

यहां बालिका वधु के लिए राहत बनकर आया सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला...

Thu, 12 Oct 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
decision of supreme court can be relief for teenage girl here
supreme court of india

सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से नाबालिग बेटियों की जिंदगी की राह अब आसान हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के 18 वर्ष से कम उम्र की पत्नी के साथ सबंध बनाने को दुष्कर्म की श्रेणी मे रखने के फैसले का सबसे अधिक असर शायद राजस्थान में देखने को मिलेगा। क्योंकि राजस्थान में सबसे अधिक बालिका वधु के मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन


बाल विवाह में अग्रणी राजस्थान में सरकारी आंकड़ें चौंकाने वाले है। वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 6.3 फीसदी लड़कियां 15-19 वर्ष की उम्र के बीच या तो गर्भवती हो जाती हैं या मां बन जाती है। यह नतीजा है बाल विवाह का और उसके बाद लड़की की परवाह किए बिना बनाए शारीरिक सबंध का। जिस कारण कई मौकों पर गर्भवती लड़की की मौत तक हो जाती है।

विज्ञापन

यह कहता है नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे

decision of supreme court can be relief for teenage girl here
फाइल फोटो।
इसी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 31 फीसदी से अधिक लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में ही कर दी जाती है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार ऐसी शादियों की संख्या में बीते कुछ समय मे वृद्धि भी हुई है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला अब बेटियों के बचपन को बचाने में कामयाब होगा। वहीं बाल विवाह व कम उम्र में होने वाले शादीयों पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed