फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dead body of kushalgarh sdm found 25 km away in anas river

25 किलोमीटर दूर मिला नदी में बहे एसडीएम का शव

Sun, 16 Jul 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 11:45 AM IST
dead body of kushalgarh sdm found 25 km away in anas river
नदी से मीणा के शव को निकालते गोताखोर व पुलिस - फोटो : amar ujala
अपनी गाड़ी समेत नदी में बहे कुशलगढ़ एसडीएम रामेश्वरदयाल मीणा का शव मौके से 25 किलोमीटर दूर नदी में मिला। जानकारी के अनुसार नदी में बहे एसडीएम को ढूंढने के लिए पिछले दो दिनों से चलाए जा रहे रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान आज एक बार फिर से सर्च आॅपरेशन चलाया गया जिसके बाद घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर आनंदपुरी क्षेत्र की अनास नदी में मीणा का शव मिला। आज रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान बांसवाड़ा कलेक्टर और एसपी भी मौजूद थे। 


आपको बता दें कि  गोताखोरों को कल घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे मीणा की घड़ी मिली और जबकि उससे पहले घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही उनकी गाड़ी मिल गई थी। बताया गया है कि यहां पानी का बहाव तेज होने के कारण मीणा का शव इतनी दूर तक निकल गया जबकि उनकी खोज करीब 8 किलोमीटर के बहाव क्षेत्र में की जा रही थी।

 

दो हजार लोग जुटे थे खोज में

dead body of kushalgarh sdm found 25 km away in anas river
नदी के रास्ते 25 किलोमीटर दूर यहां तक बहकर आया एसडीएम का शव - फोटो : amar ujala
मीणा के रेस्क्यू के लिए चलाए गए इस आॅपरेशन में करीब दो हजार लोग उनकी खोज में जुटे रहे। क्षेत्र में बरसात के कारण मुश्किलें जरूर हो रही हैं। मटमैला पानी होने के कारण भीतर दिखाई देने में भी मुश्किलें आ रही थी।

मीणा की खोज में गुजरात से आई एक विशेष सर्च टीम कर रही थी वहीं उदयपुर से आई विशेष गोताखोरों की टीम के अतिरिक्त एसडीआरएफ के जवान भी नदी के पूरे बहाव क्षेत्र में मीणा की तलाश कर रहे थे । मीणा के परिजनों ने उनकी हत्या का अंदेशा भी जताया वहीं उनके बेटे ने प्रशासन से सेना बुलाए जाने की बात भी कही थी। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed