फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dacoit of chambal arrested by police after long wait of 40 years

40 साल बाद पुलिस के हाथ लगा 'चंबल' का ये खूंखार डाकू

Sun, 22 Oct 2017 11:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
dacoit of chambal arrested by police after long wait of 40 years
डेमो इमेज
महज 23 साल की उम्र में सब कुछ छोड़छाड़ कर डाकू बनने वाला 63 वर्षीय शख्स 40 साल बाद पुलिस के हाथ लगा है। 1970 से आज तक पुलिस खुंखार डाकू को नहीं ढूंढ पाई थी और आज 40 साल के बाद आखिरकार डाकू नारायण सिंह पुलिस के हाथ लग ही गया। 
विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर कस्बे से पुलिस ने खूंखार डाकू नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि नारायण सिंह 23 साल की उम्र में हाथों में बंदूक थाम ली थी और डकैतों की गैंग में शामिल हो गया था। राजस्थान पुलिस को 1970 से ही नारायण की तलाश थी ऐसे में करीब 3 दशकों  बाद 63 वर्षीय नारायण पुलिस के हाथ लग पाया।
विज्ञापन

 

35 साल तक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर पुलिस को दिया चकमा

dacoit of chambal arrested by police after long wait of 40 years
डेमो इमेज
जानकारी के अनुसार चंबल में डाकूओं का सफाया करने के लिए पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान के बाद से डाकू नारायण सिंह ने डकैती छोड़ दी थी और 35 साल तक वो पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। इस दरम्यां नारायण ने दिल्ली में रहकर पुरात्तव विभाग में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की। 

70 और 80 के दशक में डाकू नारायण सिंह और उसकी गैंग का खौफ मध्यप्रदेश समेत राजस्थान के धौलपुर,भरतपुर और उत्तरप्रदेश में आगरा तक था। पुलिस ने नारायण सिंह ​को आईपीसी की धारा 395 के तहत डकैती और 397 के तहत लूट और जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नारायण सिंह के अलावा पुलिस को 50 अन्य वारंटियों को पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed