{"_id":"59cf7ecf4f1c1bda538b50ed","slug":"young-man-fall-from-the-sixth-floor-of-the-hotel-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की छठी मंजिल से गिरा युवक, मौत पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की छठी मंजिल से गिरा युवक, मौत पर बवाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक होटल के छठे माले से युवक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद होटल में पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया और होटल मैनेजर की जमकर पिटाई कर डाली।
मामला जयपुर के पॉश इलाके में स्थित होटल का है। सी स्कीम में स्थित होटल पोलो इन में आज दोपहर एक युवक छठी मंजिल से नीचे आ गिरा। युवक का नाम मोहम्मद जफर बताया जा रहा है, जो होटल में पेस्ट कंट्रोल का काम करता था। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दे दिया गया। युवक के परिजनों को सूचना मिली तो वे होटल पहुंचे और उग्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने होटल के मैनेजर से मारपीट भी की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मैनेजर को बचाया।
जानकारी के मुताबिक उसने छठीं मंजिल से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया। दरवाजा खुला रह गया और उसका संतुलन बिगड़ गया जिसके चलते वह नीचे आ गिरा। युवक के घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में उसे मृत करार दे दिया गया, तब जाकर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन देरी से सूचना देने के चलते भड़क गए। अशोक नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।