{"_id":"58eb58a14f1c1b9b36cf51f6","slug":"workers-falling-from-world-trade-park-building-in-jaipur-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTP बिल्डिंंग से गिरे मजदूर, दो की मौत, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
WTP बिल्डिंंग से गिरे मजदूर, दो की मौत, चार घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
incident place
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के जवाहरलाल नेहरु मार्ग स्थित शहर के सबसे बड़े मॉल वर्ल्ड ट्रेड पार्क में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां लापरवाही के चलते दो मजदूरों की जान चली गई और चार घायल हो गए।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब यहां करीब आधा दर्जन मजदूर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के एक हिस्से में करीब 300 फीट उंचाई पर चढ़कर कांच साफ कर रहे थे। ये सभी एक एल्युमिनियम की एक सीढ़ी पर चढ़े हुए थे। हादसे में घायल मोहसिन का कहना है कि इस दौरान वहां उनके बॉस ने छत से रिस रहे पानी को बंद करने के लिए कहा।
इसके लिए सीढ़ी को सरकाया जा रहा था। सीढ़ी इन मजदूरों का वजन सहन नहीं कर पाई और लहराते हुए गिर पड़ी। इससे इस सीढ़ी पर चढ़े सभी छह मजदूर भी गिर पड़े। वहां चीख—पुकार सुनकार मॉल प्रशासन तथा अन्य लोग आए और घायलों को जयपुरिया अस्पताल तथा फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। इनमें से एक की मौत की मौक पर होने की जानकारी सामने आई है जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों के नाम नरेन्द्र और संदीप है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी पूर्व हनुमान प्रसाद मीणा, एसीपी गांधी नगर व बजाज नगर थानाप्रभारी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।