फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   women beaten due to dowry

दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू के साथ ये किया सलूक, जानिए

Wed, 19 Jul 2017 01:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
women beaten due to dowry
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : amar ujala
दहेज के लिए अपने घर की बहू से मारपीट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें ससुराल वालों ने बहू को इतनी पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
विज्ञापन



मामला अलवर के मालाखेड़ा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। यहां के गांव अकबरपुर के रिसाला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने के चलते मारपीट करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। विवाहिता हेमलता बैरवा इस समय अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती है।
विज्ञापन


हेमलता ने पति व सास सहित ननद पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। अलवर के अखेपुरा निवासी हेमलता का 2 वर्ष पहले अकबरपुर के रिसाला निवासी हेतराम के साथ विवाह हुआ था। जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी और दहेज नहीं लाने पर ताने कसे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमलता ने बताया कि मंगलवार शाम को उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद उससे मारपीट कर उसकी जान लेने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed