फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   woman murder in udaipur

दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की हत्या

Wed, 02 Aug 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
woman murder in udaipur
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले के कोतवाली क्षेत्र के अगरपुरा में आज एक युवती की पड़ौसी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वारदात दोपहर करीब 12 बजे की है। घर में करीब 18 वर्षीय वैशाली शर्मा और उसके पिता पिंकेश शर्मा मौजूद थे। पिता घर के ऊपर की मंजिल पर थे और वैशाली नीचे की बालकनी में नौकरानी के साथ कपड़े सुखाने के लिए आई थी। 

इसी दौरान पड़ौसी युवक जगदीश हाथ में चाकू लेकर घर के सामने की बालकनी को फांदकर घुसा और वैशाली पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई नौकरानी की भी उसकी एक नहीं सुनी और तब तक लगातार वार करता रहा जब तक कि वैशाली की मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन


नौकरानी के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आस-पड़ौस के लोग मौके पर आए और वैशाली को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के पिता पिंकेश ने बताया कि आरोपित युवक जगदीश एवं उसका भाई रमेश बेटी वैशाली को काफी समय से परेशान कर रहे थे। उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed