फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Woman arrested for murder in bloody clash in alwar

खूनी संघर्ष में हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 09:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 30 Apr 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for murder in bloody clash in alwar
arrest - फोटो : Demo pic
अलवर जिले के खेड़ली तहसील के गांव डोरोली में पांच दिन पहले दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला रामरती पत्नि हीरालाल माली है। करीब 60 वर्षीया रामरती गांव डोरोली थाना खेड़ली की रहने वाली है। गत 25 अप्रैल को गांव डौरोली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों ने फायरिंग कर धारदार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में 39 लोग घायल हो गए थे।


इसके अलावा पांच जनों की मौत हो गई थी। वहीं, 13 व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें भरतपुर व जयपुर रैफर कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें से एक व्यक्ति की जयपुर ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से हत्या के मामले दर्ज किये गए। इन केस में खेड़ली थाना पुलिस करीब आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए एएसपी मूलसिंह राणा, सीओ रामजीलाल चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed