{"_id":"590606004f1c1bd73a4415f9","slug":"woman-arrested-for-murder-in-bloody-clash-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी संघर्ष में हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के खेड़ली तहसील के गांव डोरोली में पांच दिन पहले दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला रामरती पत्नि हीरालाल माली है। करीब 60 वर्षीया रामरती गांव डोरोली थाना खेड़ली की रहने वाली है। गत 25 अप्रैल को गांव डौरोली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों ने फायरिंग कर धारदार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में 39 लोग घायल हो गए थे।
इसके अलावा पांच जनों की मौत हो गई थी। वहीं, 13 व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें भरतपुर व जयपुर रैफर कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें से एक व्यक्ति की जयपुर ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से हत्या के मामले दर्ज किये गए। इन केस में खेड़ली थाना पुलिस करीब आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए एएसपी मूलसिंह राणा, सीओ रामजीलाल चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी।