{"_id":"5999a70a4f1c1bb5638b4751","slug":"wife-s-murderer-arrested-in-madhaya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या करने के बाद ये शख्स बना साधु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या करने के बाद ये शख्स बना साधु
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की गला काटकर हत्या करने के बाद ये आरोपी साधु बन गया, लेकिन बच नहीं सका। आखिरकार आज पुलिस ने साधु के वेश में भी इसे पहचान लिया और गिरफ्तार कर लिया।
मामला कोटा का है। यहां के सकतपुरा निवासी किशोरीलाल ने बीती 11 अगस्त को मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी राजकुमारी की गला काटकर हत्या कर दी थी। किशोरीलाल वन विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है और अकसर अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी अपना हुलिया और वेश बदलकर साधु बन गया। इसके बाद यह अलग-अलग शहरों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचा, लेकिन उसे किसी ने आश्रय नहीं दिया। इस पर आरोपी ने तरकीब लगाई। जिसके तहत यह कबीरपंथी आश्रम में शरण लेने जा पहुंचा।
आरोपी ने गलत नाम-पता बताकर अलग-अलग आश्रमों में शरण ली। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को एमपी के मुरैना जिले के केमपुरा कबीरपंथी आश्रम से साधुओं के बीच पूजा-पाठ करते हुए गिरफ्तार किया। शहर एएसपी अंनतकुमार ने फिलहाल कुन्हाडी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।