{"_id":"58ea34524f1c1b41485b8e21","slug":"vehicle-theft-gang-caught-in-jawahar-circle-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजमस्ती के लिए चुराते थें वाहन, फिर बेच देते ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौजमस्ती के लिए चुराते थें वाहन, फिर बेच देते
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौज—मस्ती और घूमने—फिरने के लिए गाड़ियां चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर और चोरी की गाड़ियों को सस्ते दामों में खरीदने वाले दो आरोपियों को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक बोलेरो व चार मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली है।
डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोपाल उर्फ बन्टू मीणा है। 24 वर्षीय गोपाल आदतन वाहन चोर है। वह टोडाभीम, करौली का रहने वाला है। जबकि बन्टू से चोरी के वाहन खरीदने वाले मंडावर, दौसा निवासी 22 वर्षीय आरोपी सद्दाम व किशनगढ़बास, अलवर निवासी 50 वर्षीय असलूम खां है।
वाहनों की चोरी की रोकथाम के लिए जवाहर सर्किल थानाप्रभारी हरिशंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। शनिवार रात को स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर पन्नालाल को सूचना मिली थी कि सिद्दार्थ नगर चौराहा के पास, जवाहर सर्किल में तीन युवक एक बाइक पर घूम रहे है। तब पुलिस ने उन्हें पकड़कर गाड़ी के कागजात मांगे। आरोपियों ने टालमटोल की इससे संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो बाइक चोरी की होने का पता चला। उन्हें गिरफ्तार करने पर सामने आया कि आरोपी गोपाल ने महेश नगर, जवाहर सर्किल, कोतवाली दौसा से वाहन चोरी की वारदातें की है। इसके बाद उसे कबाड़ी सद्दाम व असलूम को बेच दिया। उनके कब्जे से और भी वाहन बरामद होने की संभावना है।