फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vehicle theft gang caught in jawahar circle jaipur

मौजमस्ती के लिए चुराते थें वाहन, फिर बेच देते

Sun, 09 Apr 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 09 Apr 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
vehicle theft gang caught in jawahar circle jaipur
Vehicle theft gang - फोटो : Vishnu Sharma
मौज—मस्ती और घूमने—फिरने के लिए गाड़ियां चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर और चोरी की गाड़ियों को सस्ते दामों में खरीदने वाले दो आरोपियों को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक बोलेरो व चार मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोपाल उर्फ बन्टू मीणा है। 24 वर्षीय गोपाल आदतन वाहन चोर है। वह टोडाभीम, करौली का रहने वाला है। जबकि बन्टू से चोरी के वाहन खरीदने वाले मंडावर, दौसा निवासी 22 वर्षीय आरोपी सद्दाम व किशनगढ़बास, अलवर निवासी 50 वर्षीय असलूम खां है। 
विज्ञापन


वाहनों की चोरी की रोकथाम के लिए जवाहर सर्किल थानाप्रभारी हरिशंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। शनिवार रात को स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर पन्नालाल को सूचना मिली थी कि सिद्दार्थ नगर चौराहा के पास, जवाहर सर्किल में तीन युवक एक बाइक पर घूम रहे है। तब पुलिस ने उन्हें पकड़कर गाड़ी के कागजात मांगे। आरोपियों ने टालमटोल की इससे संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो बाइक चोरी की होने का पता चला। उन्हें गिरफ्तार करने पर सामने आया कि आरोपी गोपाल ने महेश नगर, जवाहर सर्किल, कोतवाली दौसा से वाहन चोरी की वारदातें की है। इसके बाद उसे कबाड़ी सद्दाम व असलूम को बेच दिया। उनके कब्जे से और भी वाहन बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed