{"_id":"5943f01b4f1c1b483d8b4b68","slug":"two-youth-arrested-in-jaipur-cheated-by-blasphemy-for-admission-in-top-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप कॉलेजों में एडमिशन का झांसा देकर ठगा, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉप कॉलेजों में एडमिशन का झांसा देकर ठगा, दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के नामी आईआईटी कॉलेज में एडमिशन करवाने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने के मामले में जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने अंतराज्यीय गिरोह से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सागर श्रीवास्तव व मनीष कुमार है। ये दोनों दिल्ली में रह रहे थे। जहां से हरमाड़ा थाना पुलिस ने दोनों गिरफ्तार किया। गत सप्ताह माचड़ा निवासी राजेंद्र कुमार ने हरमाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसकी मुलाकात सागर व मनीष से हुई थी। जिन्होंने बातचीत में अपनी अच्छी पहचान बताई और बैंगलोर की आईआईटी कॉलेज में दाखिला करवाने की बात कही।
आरोपियों ने इसकी एवज में परिवादी राजेंद्र से चार लाख रुपए में सौदा किया और बतौर एडवांस एक लाख रुपए ले लिए। शेष राशि एडमिशन के बाद देना तय हुआ था। लेकिन कई दिन बीत जाने पर भी कॉलेज में एडमिशन भी नहीं करवा सके। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में करीब दो दर्जन से अधिक ठगी की वारदातों को अंजाम देना सामने आया है।