{"_id":"58f76b6d4f1c1bb44647273e","slug":"two-person-cheat-with-a-man-in-jaipur-and-took-away-his-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर राहगीर की बाइक ले भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर राहगीर की बाइक ले भागे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में रामगढ़ रोड पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर दो युवक बुधवार को एक राहगीर की बाइक लूटकर भाग गए। घटना के बाद ठगी के शिकार सैंथल, दौसा निवासी रामजीलाल ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर सूचना दी। देर शाम तक पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित रामजीलाल बुधवार सुबह जयसिंहपुरा खोर में किसी व्यक्ति से अपना बकाया पेमेंट लेने आए थे। उनके साथ गांव से एक युवक भी मौजूद था। जब वे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी रामगढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने इशारा कर रामजीलाल को रोका और खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि तुम्हारी फाइनेंस की किश्त जमा नहीं हुई है। इसलिए बाइक लेने आए है।
तब रामजीलाल ने बाइक की किश्त जमा होने की बात कही। लेकिन दोनों युवकों ने उसे आॅफिस चलने को कहा। रामजीलाल के विश्वास में आने पर एक बदमाश उसकी बाइक को चलाने लगा। पीछे बदमाश ने रामजीलाल और उसके साथी युवक को बैठा लिया। इसके बाद वे लोग धोबी मोड़ तिराहे के समीप पहुंचे। तभी रामजीलाल की बाइक चला रहे ठग ने उसे चाय पीने का बहाना कर नीचे उतार दिया और बाइक भगाकर ले गया।