फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two officers of the Military Engineering Service were arrested by the CBI

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के दो अधिकारी सीबीआई की गिरफ्त में

Fri, 26 May 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 May 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
 Two officers of the Military Engineering Service were arrested by the CBI
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भरतपुर स्थित मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज कार्यालय से असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर और जूनियर इंजिनियर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग परिवादियों द्वारा बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। सत्यापन में शिकायत सही पाई जाने पर कार्रवाई की गई। सीबीआई की एक टीम ने जूनियर इंजीनियर सूबेदार राजकुमार को रिश्वत की राशी लेते हुए ट्रेप किया। राजकुमार ने परिवादी से बिल पास करने की एवज में 30 हजार रूपए की रिश्वत मांगी और 20 हजार रूपए एडवांस में लेने के बाद राजकुमार ने परिवादी के कुछ बिल पास कर दिए और बाकी के बिल अटका दिए। जब परिवादी ने रिश्वत के बाकी 10 हजार रूपए देने की पेशकश की तब राजकुमार ने 10 की बजाय 15 हजार रूपए की रिश्वत मांगी। तब परिवादी ने सीबीआई में शिकायत दर्ज करवाई थी। कार्रवाई के दौरान राजकुमार की तलाशी में उसकी जेब से 35 हजार रूपए नगद बरामद हुए। उसके घर से 2 लाख रूपए नगद बरामद हुए।
विज्ञापन


वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया। जयवीर सिंह ने परिवादी से बिल पास करने की एवज में 69 हजार रूपए की मांग की और सौदा 50 हजार रूपए में तय हुआ। सौदे के मुताबिक कार्यालय के पीछे जयवीर ने परिवादी को रिश्वत राशी के साथ आने को कहा और परिवादी से रिश्वत लेने पर सीबीआई टीम ने जयवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में उसकी जेब से 47 हजार रूपए प्राप्त हुए। उसके मकान की तलाशी में 1 लाख 85 हजार रूपए नगद प्राप्त हुए। कार्रवाई को अंजाम देने के बाद सीबीआई टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जयपुर ले आई।


जहां दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है पूछताछ में अनेक बड़े घोटलों का खुलासा होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार मिलिट्री एरिया में प्रवेश करने के लिए टीम के सदस्यों ने खुद को परिवादी के निर्देशन में काम करने वाला कारीगर बताया और अंदर घुस गए। इसके अलावा सीबीआई टीम के कुछ सदस्य सैन्य क्षेत्र में रहने वाले अपने परिचितों से मिलने के बहाने अंदर घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed