फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two killed, four injured in accident today

भगवान से पहले यूं हो गए मौत के दर्शन, हुआ ऐसा हादसा

Sat, 30 Sep 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in accident today
Road Accident
कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने आ रहे हरियाणा के दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झुंझुनूं के सदर थाना इलाके बीहड़ में अल सुबह सड़क हादसे की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार छह युवकों को बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान गाड़ी का चालक महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 10 निवासी महेश (33) तथा उसके साथी महेंद्रगढ़ कस्बे के ही वार्ड नंबर 12 निवासी रोहित (22) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वार्ड नंबर 10 निवासी पवन, राजेश (22), गोविंद (23), वार्ड नंबर 11 निवासी रोहित (21) का यहां ईलाज चल रहा है। 


ये सभी वैगनार में थे और हरियाणा के महेंद्रगढ़ से चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी के दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान बीहड़ में पीछे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed