फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two Encounter By Police On Pakistan Border in rajasthan

नाभा जेल ब्रेक: कुख्यात विक्की गौंडर और प्रेम लाहोरिया का राजस्थान में एनकाउंटर

Sat, 27 Jan 2018 08:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Two Encounter By Police On Pakistan Border in rajasthan
नाभा जेल ब्रेक केस में वांछित कुख्यात इनामी गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेम लाहोरिया  एनकाउंटर में मारा गया। पंजाब पुलिस की एक टीम ने राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में इन दोनों का एनकाउंटर कर दिया। 
विज्ञापन


गैंगस्टर विक्की गौंडर पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसे पंजाब का आनंदपाल कहा जाता था। विक्की पर हत्या, लूटपाट, धमकी और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं और वह पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस को उसकी लोकेशन पंजाब से लगते राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिल रही थी। इसके चलते उस पर नजर रखी जा रही थी। आज उसके यहां छिपे होने की सूचना पुख्ता होने पर पंजाब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग

Two Encounter By Police On Pakistan Border in rajasthan
गैंगस्टर विक्की गौंडर
पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो उसने पुलिस पर फायर खोल दिया। इस दौरान पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से विक्की और उसका साथी प्रेम लाहोरिया मारा गया। पंजाब पुलिस ने विक्की पर दस लाख रुपए और प्रेम लाहोरिया पर पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। ये दोनों पिछले साल नाभा जेल तोड़कर फरार हो गए थें। 

उधर, एनकाउंटर की सूचना मिलने पर अब राजस्थान पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है कि दोनों बदमाशों का ठिकाना यहां पहले से ही था या ये फिर यहां किसी रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। पंजाब पुलिस द्वारा भी राजस्थान पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed