{"_id":"5971c2de4f1c1b36388b461d","slug":"two-died-in-road-accident-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद की झपकी हमेशा के लिए सुला गई, जानिए कैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नींद की झपकी हमेशा के लिए सुला गई, जानिए कैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पलटा ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छोटी सी नींद की झपकी दो जनों को मौत की नींद सुला गई। हादसा सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे 52 पर हुआ।
सदर थाना अधिकारी शब्बीर खान ने बताया कि पंजाब से सरियों से भरा एक ट्रक हैदराबाद जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे 52 पर खूड़ी गांव के पास ट्रक चालक को नींद की झपकी आई।
इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और वह खड्ढे में जा गिरा। हादसे के कारण ट्रक में भरे सरिये पटियाला जिले के आगोल निवासी चमकौर और दूल्हासिंह के सिर में घुस गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को राजकीय धानुका अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।