{"_id":"5a5b6f454f1c1b8c268b45ba","slug":"two-criminal-arrested-in-murder-case-of-ajmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जवान की हत्या करने वाले दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जवान की हत्या करने वाले दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने स्पेशल टीम की मदद से पांच-पांच हजार के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश बर्खास्त सिपाही की हत्या कर चौदह माह से फरार चल रहे थे।
अजमेर उत्तर वृताधिकारी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पटेल स्टेडियम के पास 11 नवम्बर 2017 को बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। इसमें बीके काॅल नगर निवासी विक्रम शर्मा और घूघरा निवासी संजय सिंह फरार चल रहे थे। दोनों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने दोनों बदमाशों को राज्य के बाहर से दबोच लिया। डीएसपी राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी विक्रम शर्मा ने ही रंजिश के चलते धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या करवाई थी।
दोनों बदमाशों ने चौदह माह की फरारी जयपुर, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित अन्य स्थानों पर काटी है। फरारी के दौरान विक्रम शर्मा कई बार अजमेर भी आया था। फिलहाल दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में फरार चल रहे राजेश मीणा और संतोष मीणा को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल टीम में कोतवाली थानाधिकारी धर्मवीर सिंह, स्पेशल टीम प्रभारी मनोज चौहान, एएसआई रामनारायण चौधरी, हैड कांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह सहित अन्य शामिल थे।