फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two children survived in a sharp drift, one rescued

बस चालक बना फरिश्ता... एक बच्चे को बचाया एक बह गया

Fri, 25 Aug 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Two children survived in a sharp drift, one rescued
सांकेत‌िक फोटो
राजधानी में आज सुबह जमकर हुई बरसात के बाद दो और बच्चों के बहने की बात सामने आ गई है। इनमें से एक बच्चे को एक बस ड्राइवर ने बचा लिया, वहीं दूसरी बच्चा पानी के बहाव के साथ पानी में बह गया। पांच घंटे की मेहनत के बाद नाले से करीब एक किमी दूर बच्चे का शव निकाला गया।
विज्ञापन


मामला जल महल का है। जल महल के पास खुले नाले के पास पानी भरा हुआ था। पानी के पास से दो बच्चे साइकिल पर जा रहे थे। बैलेंस बिगड़ने के कारण बच्चे पानी में जा गिरे, वहां खड़े एक बस ड्राइवर ने डूबते हुए बच्चों को बचाने की कोशिश की। ड्राइवर के हाथ एक बच्चा लग गया। उसने उसे बाहर निकाल लिया, वहीं दूसरी तरफ दूसरा बच्चा बह निकला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पानी भरे हुए होने के कारण बस ड्राइवर की बस खराब हो गई थी। इसके कारण वह सड़क के किनारे बस खड़ी कर पानी उतरने का इंतजार कर रहा था। इतने में उसने दोनों बच्चों को पानी में गिरते हुए देखा और एक बच्चे को  बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम मुज्जमिल बताया जा रहा है। बच्चा नाले में गिरने के बाद बहता हुआ करीब एक किमी दूर जलमहल तक पहुंच गया। बचाव में चार नावें लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed