फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two brothers of Gangster Anandpal sent to high security jail till 29 june

एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर के दोनों भाईयों को 29 तक भेजा जेल

Mon, 26 Jun 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 26 Jun 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Two brothers of Gangster Anandpal sent to high security jail till 29 june
आनंदपाल एनकाउंटर - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में चुरु जिले के मालासर में कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर से पहले सिरसा हरियाणा से शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आए उसके छोटे भाई रूपेंद्रपाल उर्फ विक्की और देवेंद्रपाल सिंह उर्फ गट्टू को पुलिस ने परबतसर एसीजेएम के सामने पेश किया। अदालत ने दोनों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जहां, परबतसर के तत्कालीन एसएचओ अनिल पांडे दोनों की शिनाख्त करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान एसओजी अधिकारियों के नेतृत्व में क्यूआरटी की हथियारबंद्द टीम सुरक्षा के लिए मौजूद थी। शिनाख्त परेड के बाद दोनों आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया जाएगा। इन दोनों को 3 सितंबर 2015 में परबतसर नागौर में आनंदपाल के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में गिरफ्तार किया है। तब तत्कालीन थानाप्रभारी अनिल पांडे थे, उन्होंने ही इस संबंध में परबतसर थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इधर, रतनगढ़ अस्पताल के बाहर जुटी भीड़, नारेबाजी

Two brothers of Gangster Anandpal sent to high security jail till 29 june
रतनगढ़ अस्पताल के बाहर भीड़ का प्रदर्शन - फोटो : Vishnu Sharma
आनंदपाल का शव लेने से इंकार करने के बाद रविवार को उसके शव को रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में डी-फ्रीज में रखवा दिया गया था। वहां भारी संख्या में आरएसी की कंपनी तैनात कर दी गई। लेकिन सोमवार दोपहर को सैंकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां नारेबाजी शुरु कर दी। इससे तनाव व्याप्त हो गया।

गौरतलब है कि आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद उसके गृ​ह जिले नागौर में लाडनूं तहसील के सांवराद गांव में भारी आक्रोश है। परिजनों ने आनंदपाल के एनकाउंटर की जांच सीबीआई से करवाने के अलावा गिरफ्तारशुदा भाई देवेंद्रपाल व रुपेंद्रपाल की मौजूदगी में आनंदपाल के शव के दाहसंस्कार करवाने की मांग की है।

सोमवार को भी नागौर में हाइवे पर कई जगह जाम लगा दिया है। रास्ते में आक्रोशित लोगों ने आगजनी भी की। इसके पहले रविवार को भी आनंदपाल के पैतृक गांव में रविवार शाम करीब पौने 4 बजे लाडनूं-डीडवाना हाइवे को जाम कर पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिसमें जसवंतगढ़ थानाप्रभारी इंद्राज मारोडिया घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed