फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Today will be the beginning of six ideal Primary Health Centers

छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने 'आदर्श'

Tue, 11 Jul 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर  Updated Tue, 11 Jul 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Today will be the beginning of six ideal Primary Health Centers
Doctor - फोटो : Demo pic
राजधानी जयपुर में छह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अब आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में काम करेंगे। इन छह केंद्रों में से चार शुभारम्भ आज विश्व जनसंख्या दिवस के मौकेे पर हुआ। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर,(द्वितीय) डॉ. प्रवीण असवाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोनेर, चन्दलाई, बधाल और सांभरिया का शुभारम्भ आज हुआ। इन आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डिलीवरी प्वांइट के रुप में स्थापित किया जाएगा। इससे यहां प्रसव पूर्व व प्रसव के बाद की जांच और प्रसव सुविधा भी मिलेगी। यहां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा सेवाएं दी जाएगी।
विज्ञापन


निर्धारित स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क होगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक उपकरण और सुविधा मुहैया करा दी गई है। आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रशिक्षित स्टाफ और चिकित्सक नियमित सेवाएं देंगे। इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर एलौपेथी के साथ ही आयुर्वेद उपचार और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोराज ब्लॉक दूदू एवं  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरू, ब्लॉक फागी का शुभारम्भ सोमवार को किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed