फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three friends die in a road accident in sikar

'हिसाब-किताब' करने गए थे तीन दोस्त, यूं जान गंवा बैठे

Sat, 11 Nov 2017 11:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
three friends die in a road accident in sikar
Road Accident
तीन दोस्त पैसे लेने एक साथ निकले। हिसाब किताब करके लौट ही रहे थे कि बीच रास्ते में मौत मुंह खोले खड़ी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सीकर जिले के रामगढ़ थाना इलाके में नेशनल हाइवे पर शुक्रवार रात कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शवों को जेसीबी की मदद से निकालने में आधा घंटा लग गया। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए। बाद में तीनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एक साथ तीन अर्थी उठने से रामगढ़ कस्बे में शोक का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार रामगढ़ निवासी आसिफ(24) पुत्र सरवर अली सब्जीफरोश शुक्रवार रात अपनी कार से दो दोस्तों के साथ मंडावा हिसाब हिसाब किताब करने गया था। रात को लौटते समय एनएच 52 पर गंगापुरा स्टैंड के पास कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में आसिफ और उसके दोस्त जितेंद्र (22) पुत्र संपतराम सैनी और हरदयालपुरा निवासी विद्याधर पुत्र रामकरण पूनिया की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह तीनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया तो लोगों की आंखे नम हो गई।
विज्ञापन


 

होटल में पार्टी भी की

three friends die in a road accident in sikar
जेसीबी से कार निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे के शिकार तीनों युवक गहरे दोस्त थे। आसिफ और जितेंद्र सब्जी विक्रेता थे। आसिफ जयपुर में, जितेंद्र  कस्बे में कारोबार करता था। वह घर पर मंडावा में हिसाब करने की कह गया था।  विद्याधर विदेश रहता था और  पिछले ही घर आया था।

इससे पहले शाम को तीनों दोस्त मिले और पहले कस्बे में एक होटल पर पार्टी की तथा बाद में मंडावा हिसाब करने चले गए। लौटते समय हादसा हो गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed