फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thousands of people cheated in 120 cities of the country, Pincon company chairman arrested

देश के 120 से अधिक शहरों के हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी, पिनकॉन का चेयरमैन गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 03 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people cheated in 120 cities of the country, Pincon company chairman arrested
गोले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
मोटे मुनाफे का लालच देकर अपनी कम्पनी की लुभावनी स्कीमों में निवेश करवाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश हुआ है। कम्पनी ने पंश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के प्रमुख शहरों से हजारों भोले-भाले लोगों को ठगा है।
विज्ञापन


राजस्थान एसओजी ने कार्रवाई करते हुए पिनकॉन कंपनी के चेयरमैन मनोरंजन रॉय और उसके एक साथी विनय को बैंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कंपनी पश्चिम बंगाल में मदिरा सप्लाई का काम भी करती है। इस कंपनी की देश के लगभग 120 से अधिक शहरों में शाखाएं हैं। जिसके जरिए देशभर में हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई है।
विज्ञापन


एसओजी राजस्थान के आईजी दिनेश एमएन का दावा किया है कि अकेले राजस्थान में इस कंपनी से ठगी के शिकार हुए लगभग 25 हजार से ज्यादा लोग हैं। जिनसे करीब 56 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। राजस्थान में इस ग्रुप की 11 शाखाएं हैं। जिन्हें एसओजी ने सीज करवा दिया है। वहां मिले दस्तावेज जब्त कर कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्पनी मालिक सहित दो को किया कोर्ट में पेश

Thousands of people cheated in 120 cities of the country, Pincon company chairman arrested
Fraud - फोटो : Demo pic
इस संबंध में एसओजी राजस्थान के बड़े अधिकारी आज शाम को बड़ा खुलासा करेंगे। इससे पहले गिरफ्तार आरोपी मनोरंजन रॉय व विनय को एसओजी ने कोर्ट में पेश किया। उनका मेडिकल परीक्षण करवाया। एसओजी आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार जयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को पिछले दिनों एक लुभावनी स्कीम में रुपए निवेश करने पर मुनाफा अर्जित होने संबंधी फोन कॉल्स आए थे। इससे गैंग के झांसे में आकर पीड़ित ने लाखों रुपए का निवेश कर गैंग के दिए बैंक खातों में जमा करवा दिया। तब ठगी के शिकार इस पीड़ित की रिपोर्ट पर एसओजी ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी।

पीड़ितों का कहना है कि चार साल में रुपए दुगुने करने का लालच दिया गया था। उनका कहना था कि कम्पनी ने 14 प्रतिशत ब्याज दर का भी झांसा दिया था। कम्पनी सेबी से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

बैंगलुरू से पकड़ा गया मनोरंजन रॉय, अब होगी पूछताछ

Thousands of people cheated in 120 cities of the country, Pincon company chairman arrested
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
इसके बाद एसओजी की टीम ने उत्तरप्रदेश, राजस्थान व पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्यों में छापामारी कर ठग गैंग में शामिल लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस कंपनी ने देशभर में संचालित अपनी कंपनियों के जरिए हजारों लोगों को विभिन्न लुभानी स्कीम्स में ​रुपए निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

इसके बाद उनसे करोड़ों रुपए का इन्वेस्टमेंट करवाया। ठगी का पता चलने पर राजस्थान के ​कई जिलों में मुकदमे दर्ज हुए। तब पीएचक्यू ने मामले की अनुसंधान एसओजी को सौंपी। तब आईजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एसओजी की टीम ने राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों में छापा मारा। इसके बाद बैंगलुरू से पिनकॉन कंपनी के चेयरमैन मनोरंजन रॉय व उसके साथी विनय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed