फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This method adopted by the children to escape from the Child Correctional Home

बाल सुधार गृह से भागने के लिए बच्चों ने अपनाया ये तरीका

Thu, 07 Sep 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 07 Sep 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
This method adopted by the children to escape from the Child Correctional Home
बाल सुधार गृह - फोटो : Demo pic
बाल सुधार गृह से भागने के लिए दो बच्चों ने एक अलग तरीका अपनाया और मौका पाकर भाग निकले। उन्हें गायब देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। तब जाकर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी बच्चों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


मामला है जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का। जहां सेठी कॉलोनी में बाल सुधार गृह है। बताया जा रहा है कि कल चाइल्ड हैल्प लाइन के कर्मचारियों ने शहर से दो लावारिस बच्चों को दस्तयाब कर बाल सुधार गृह भेजा था। दोनों ही नाबालिग थे। आज मौका पाकर दोनों बच्चे बाल सुधार गृह की छत पर पहुंच गए और वहां छत से नीचे गुजर रहे प्लास्टिक की पाइप की मदद से पीछे खाली जगह पर उतरकर भाग गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद अन्य बच्चों से दोनों बच्चों के गायब होने का पता चला तब कर्मचारियों ने बच्चों को तलाशना शुरू। तब छत पर जाकर देखा तो वहां मिली कुछ चीजों से प्लास्टिक के पाइप की मदद से उतरकर भागने का मालूम चला। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार बाल सुधार गृह से बच्चों के भागने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कोई दीवार फांदकर तो कोई बाथरुम या रसोई में खिड़की के रास्ते से भाग निकला। इनमें से ज्यादातर बच्चों को पता नहीं चला और ना हीं वे पकड़े जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed