{"_id":"5900b50c4f1c1b9e65c0e1aa","slug":"this-device-concealed-in-the-undergarment-for-duplication-two-students-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल के लिए अंडरगारमेंट में छुपाए यह उपकरण, पकड़े गए दो छात्र ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल के लिए अंडरगारमेंट में छुपाए यह उपकरण, पकड़े गए दो छात्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए दो छात्र
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में अपने अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर ब्लूटूथ से नकल कर रहे दो परीक्षार्थी रंगे हाथ पकड़े गए। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस व तार भी बरामद कर लिए है।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 28 वर्षीय गिरफ्तार आरोपी गोरखाराम ढाका और 34 वर्षीय हनुमानराम चौधरी है। ये दोनों बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना तहसील में नवातला गांव के रहने वाले है।
दोनों परीक्षार्थी बुधवार सुबह बाड़मेर से करणीविहार क्षेत्र में श्रीकरणी कॉलेज में आरपीएससी द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा के दौरान कमरे में मौजूद परीवीक्षक को मोबाइल फोन की आवाज आई। संदेह होने पर आरोपी गोरखाराम व हनुमानराम के कपड़ों की तलाशी ली गई। जिसमें उनकी अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर रखने का पता चला। आरोपियों ने एक छोटे तार के जरिए मोबाइल फोन से छोटा ब्लूटूथ कानों में लगा रखा था। यह तार अपने बनियान के अंदर बड़ी बारीकी से सील रखा था। ताकि किसी को पता नहीं चले। नकल का पता चलने पर परीक्षा केंद्र ने दोनों परीक्षार्थियों को करणीविहार थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
थानाप्रभारी महावीर सिंह मीणा ने बताया कि परीक्षा केंद्राधीक्षक सीमा पाठक व परीक्षा पर्यवेक्षक मोहन चौधरी की रिपोर्ट पर करणीविहार थाना पुलिस ने दोनों परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके नकल गिरोह से जुड़े होने का संदेह होने से पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।