फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This demand of the young woman by threatening to insult the police inspector

युवती ने दी पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी, जानिए एक-दूसरे पर क्या हैं आरोप...

Sun, 09 Jul 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर  Updated Sun, 09 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
 This demand of the young woman by threatening to insult the police inspector
Demo Pic - फोटो : Demo pic
एक पुलिस इंस्पेक्टर को दुष्कर्म के मामले में बदनाम करने की धमकी देकर तीन लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। उधर, युवती ने भी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म कर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


युवती ने एक जुलाई को और पुलिस इंस्पेक्टर ने कल जयपुर के आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच थानाप्रभारी बृजभूषण कर रहे है। राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण ने बताया कि कुछ अरसे पहले वह जयपुर ग्रामीण में थानाप्रभारी पद पर तैनात थे। तब एक युवती अपनी एक सहेली के साथ टीचर की नौकरी लगने पर उसका वेरिफिकेशन करवाने के लिए पुलिस थाने पर आई थी। आपसी बातचीत में उसने मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद उनके बीच बातचीत भी हुई। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने युवती को तीन लाख रुपए दे दिए

 This demand of the young woman by threatening to insult the police inspector
honey trap - फोटो : Demo pic
इस दौरान लक्ष्मीनारायण किसी काम से जयपुर आए थे तो उनकी मुलाकात युवती से जवाहर नगर में हुई। इसके बाद युवती ने उन्हें दुष्कर्म केस में फंसाकर बदनाम करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करना की। तंग आने पर इंस्पेक्टर ने युवती को तीन लाख रुपए दे दिए। इसके बाद वह दो लाख रुपए और मांगने लगी। तब उन्होंने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

दूसरी तरफ इससे पहले युवती ने भी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें इंस्पेक्टर पर जवाहर नगर में एक मकान किराए पर दिलाकर दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात करवाकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed