फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This amazing move by the student at the last stage of the Blue Whale Game

ब्लू व्हेल गेम की लास्ट स्टेज पर स्टूडेंट ने उठाया हैरत में डालने वाला यह कदम

Sat, 26 Aug 2017 08:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sat, 26 Aug 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
This amazing move by the student at the last stage of the Blue Whale Game
ब्लू व्हेल गेम - फोटो : सांकेतिक चित्र
ब्लू व्हेल गेम खेलते-खेलते 16 साल के एक स्टूडेंट को इस गेम की लास्ट स्टेज पर हैरत में डालने वाला एक ऐसा टॉस्क मिला कि जिसे पूरा करने के लिए स्टूडेंट ने भी बड़ा कदम उठाया। वह चार दिन पहले घर से भागकर ट्रेन में बैठा और मुंबई पहुंच गया।
विज्ञापन


लेकिन उसकी तलाश में जुटी जयपुर कमिश्नरेट की पश्चिम जिले की करणीविहार थाना पुलिस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और आखिरकार स्टूडेंट को कल सुरक्षित मुंबई के चर्चगेट रेल्वे स्टेशन से दस्तयाब कर लिया और बीती देर रात को जयपुर लेकर पहुंची। छात्र से आज विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।यह बच्चा रेल्वे स्टेशन पर एकांत में गुमशुम अकेला बैठा था और उसके पास पुलिस को एक चाकू भी मिला है। डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि करणी विहार थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका 16 वर्षीय बेटा 10 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, 21 अगस्त को वापस घर नहीं लौटा। प्राथमिक जांच में सामने आया कि....
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानिए क्या था आखिरी टॉस्क और कैसे किया पूरा

This amazing move by the student at the last stage of the Blue Whale Game
Blue Whale Suicide - फोटो : Youtube
​लापता हुआ बच्चा राहुल शर्मा स्कूल व घर पर ब्लू व्हेल गेम खेलता था। उसके बाद पुलिस ने तुरंत मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरु की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि राहुल को गेम में इन्दौर जाने का टास्क मिला था। इसके लिए वह 21 जुलाई को ट्रैन से इन्दौर पहुंच गया।

उसके बाद मुम्बई का टास्क मिला तो वह मुम्बई पहुंचकर टास्क के अनुसार राहुल मुम्बई पहुंचकर एक चाकू खरीद लिया। उसके बाद लास्ट स्टेज पार करने के लिए बिल्डिंग पर जाने का टास्क था, जिसके लिए रेल्वे स्टेशन का इंतजार कर रहा था। तब तक पुलिस पहुंच गया। राहुल के पास दो मोबाइल हैण्डसेट व 4 सिम कार्ड रखे हुए थे। रास्ते में चलते-चलते बार सिम कार्ड बदल रहा था। 
 

और फिर इस तरह मुंबई में ढूंढ निकाला

This amazing move by the student at the last stage of the Blue Whale Game
Blue Whale Challenge - फोटो : demo pic
हैड कांस्टेबल बाबू लाल ने बताया कि राहुल बार-बार सिम कार्ड बदल रहा था, जिसके चलते कई जगह दिक्कत आई, लेकिन आईटी टीम हैण्डसेट के इएमआई नंबर के आधार लोकेशन ट्रेस करके आगे का रास्ता बताते रहे। पुलिस टीम के साथ बच्चे के परिजन भी थे।

रेल्वे स्टेशन की लोकेशन मिलने के बाद करीब दो घंटे घूमने के बाद एक कोने में गुमशुम बैठे लड़के पर नजर पड़ी तो परिजनों ने पहचान लिया। उसके बाद बच्चे से मोबाइल व चाकू ले लिया और अब बीती देर रात करीब साढ़े 11 बजे लेकर जयपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed